⚡ ब्रेकिंग News

शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, चाकू के साथ भेजा गया जेल!


   शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, चाकू के साथ भेजा गया जेल

तिल्दा नेवरा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने महिला को धमकाकर शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले एक सूचीबद्ध गुंडा बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को आरोपी भगवती उर्फ संजय उर्फ पोंगा यादव निवासी तुलसी नेवरा ने प्रार्थिया मनीषा वर्मा (उप सरपंच)से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की थी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 211/2026 के तहत धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी भगवती यादव उर्फ संजय उर्फ पोंगा यादव पिता रतिराम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी रामनगर गौरा-गौरी चौक के पास तुलसी नेवरा का रहने वाला है, जो थाना तिल्दा नेवरा का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश बताया जा रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume