ग्राम पंचायत पेण्ड्री सहस के प्राथमिक विद्यालय तालापारा में गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण
पेंड्री/ पथरिया- मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पेण्ड्री सहस के प्राथमिक विद्यालय तालापारा में विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं उपसरपंच महोदय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को गणवेश एवं नई पाठ्यपुस्तकें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सरपंच एवं उपसरपंच ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने बताया कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो रही है, जिससे उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा।
जन चिंगारी न्यूज नेटवर्क
पथरिया, मुंगेली
Post a Comment