⚡ ब्रेकिंग News

वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजा विद्यालय परिसर, 150वीं वर्षगांठ पर हुआ आयोजन*




वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजा विद्यालय परिसर, 150वीं वर्षगांठ पर हुआ आयोजन


भाटापारा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भाटापारा में आज 25 सितंबर 2026 को वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, आचार्यों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं दीप मंत्र के साथ किया गया। संयोजक द्वारा वन्दे मातरम् का परिचय एवं प्रस्तावना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात अग्रणी भैया-बहनों के नेतृत्व में ठीक 11 बजे सामूहिक वन्दे मातरम् गायन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भास्कर देवांगन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भाटापारा, अध्यक्ष वल्लभ लाहोटी, अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद शिक्षण समिति भाटापारा, तथा विशेष अतिथि अनिल गिडवानी (सिंधी समाज), राजेश भंडारी (महेश्वरी सभा), अशोक अग्रवाल (अग्रसेन भवन), शरद भूगु (ब्राह्मण समाज), राजकुमार चौपड़ा (जैन समाज), अरुण छाबड़ा (पंजाबी समाज) एवं मोनू शर्मा (युवा व्यवसायी) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रभाव जागरण संकल्प कराया गया। मुख्य अतिथि भास्कर देवांगन ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए वन्दे मातरम् के राष्ट्रीय महत्व और देशभक्ति की भावना पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत मंडल ने उपस्थित अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में आवश्यक दस्तावेजों का संकलन किया गया। आयोजन ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume