⚡ ब्रेकिंग News

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 90 किलो गांजा के साथ 8 महिला तस्कर गिरफ्तार

 

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 90 किलो गांजा के साथ 8 महिला तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी और सराहनीय कार्रवाई करते हुए 90 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता और सक्रियता के चलते करोड़ों रुपये के इस अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। मामले में थाना सीपत पुलिस एवं ACCU टीम की संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 716/26 के तहत धारा 20बी एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दो इलेक्ट्रिक ऑटो क्रमांक CG 10BS 7574 एवं CG 10CC 3813 से कुल 8 बोरियों में छिपाकर रखे गए 86 पैकेट गांजा बरामद किए हैं। खाकी टेप से लिपटे इन पैकेटों का कुल वजन लगभग 90 किलोग्राम बताया गया है। जब्त मादक पदार्थ एवं वाहनों की कुल कीमत लगभग 46 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है।


गिरफ्तार आरोपियों में अशोक बाई, नंद कुमारी, लक्ष्मी शिकारी, द्रोपती शिकारी, ग्यास बाई, गंगा सिंह, रम्मती शिकारी एवं इंद्राणी शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम मटियारी थाना सीपत क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।


पुलिस के अनुसार दिनांक 17-18 मई 2026 की दरम्यानी रात लगभग 3 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से सीपत की तरफ दो इलेक्ट्रिक ऑटो में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए हमराह स्टाफ, गवाहों एवं ACCU टीम के साथ बिलासपुर-सीपत रोड स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। जांच के दौरान ऑटो में रखी प्लास्टिक की बोरियों एवं कपड़ों के गट्ठों से गांजा बरामद हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume