⚡ ब्रेकिंग News

बिजली बिल बकायादारों को बड़ी राहत, समाधान योजना से मिल रही भारी छूट



शिविरों के माध्यम से वार्डों एवं ग्राम पंचायतों तक पहुंच रही योजना, हजारों उपभोक्ता लाभान्वित

मुंगेली- राज्य शासन द्वारा लागू मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के अंतर्गत जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल में बड़ी राहत प्रदान की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 12 मार्च 2026 को किया गया, जिसका उद्देश्य लंबित बिजली बिलों के भुगतान को सरल बनाना तथा उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करना है।
योजना के तहत बीपीएल, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बकाया राशि में विशेष छूट दी जा रही है। बीपीएल उपभोक्ताओं को मूल राशि में 75 प्रतिशत तक तथा अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। वहीं, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि में 50 प्रतिशत तथा अधिभार में पूर्ण 100 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, 31 मार्च 2023 की स्थिति के अनुसार बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं को अवधि के आधार पर भी छूट का प्रावधान किया गया है। 5 वर्ष से अधिक पुराने बकाया पर 75 प्रतिशत तक तथा 1 से 5 वर्ष तक के बकाया पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। साथ ही अधिभार पूर्णतः माफ रहेगा।
योजना के अंतर्गत भुगतान के लिए लचीले विकल्प भी उपलब्ध हैं। उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान करने पर अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं, वहीं किश्तों में भुगतान की सुविधा भी प्रदान की गई है। पंजीकरण के समय निर्धारित राशि जमा कर योजना का लाभ लिया जा सकता है।

विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मुंगेली जिले के तीनों विकासखंडों में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दे रहे हैं तथा उन्हें लाभान्वित कर रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक योजना की पहुंच सुनिश्चित हो रही है।

योजना का लाभ लेकर अनेक उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की है। जिले के देवांगन समाज भवन का 24 हजार रुपए से अधिक का बकाया था, जिसमें योजना के तहत 8 हजार रुपए से अधिक की छूट मिली। इसी प्रकार, राजेंद्र वार्ड निवासी मकबूल खान को 44 हजार रुपए के बकाया पर 18 हजार रुपए से अधिक की छूट प्राप्त हुई। ग्राम करही निवासी आनंद मोहले को 39 हजार रुपए के बकाया पर 16 हजार रुपए से अधिक की राहत मिली।

इसी क्रम में सरदार पटेल वार्ड निवासी मथुरा प्रसाद पटेल को 42 हजार रुपए के बकाया पर 14 हजार रुपए से अधिक तथा सोनवरी निवासी भूषण कुमार को 35 हजार रुपए के बकाया पर 16 हजार रुपए से अधिक की छूट का लाभ मिला।

सभी लाभार्थियों ने योजना के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume