⚡ ब्रेकिंग News

माँ मावली मंदिर सिंगारपुर में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, पंचमी पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे





माँ मावली मंदिर सिंगारपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचमी पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे

भाटापारा- चैत नवरात्र के पावन अवसर पर पंचमी के दिन सिंगारपुर स्थित माँ मावली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती पाठ और हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालु दूर-दराज के गांवों से पैदल और वाहनों से पहुँचकर माता के दरबार में शीश नवाते नजर आए।

मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों और पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी, जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही।

स्थानीय लोगों के अनुसार हर वर्ष चैत नवरात्र में पंचमी के दिन यहाँ विशेष भीड़ रहती है, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume