⚡ ब्रेकिंग News

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, कई आवेदनों का त्वरित निराकरण


जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, कई आवेदनों का त्वरित निराकरण

शौचालय निर्माण सहित विभिन्न मांगों को मिली स्वीकृति, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

मुंगेली, 24 मार्च 2026- जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जनदर्शन सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में विकासखंड लोरमी के ग्राम बेड़ापारा निवासी गजेन्द्र पाल द्वारा शौचालय निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित अधिकारी को शौचालय निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। आवेदन की स्वीकृति मिलते ही आवेदक गजेन्द्र पाल ने खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।
      इसी क्रम में विकासखंड मुंगेली के ग्राम नवलपुर (हड़गांव) निवासी कु. रोशनी ने सहायिका भर्ती प्रक्रिया, लोरमी में अनियमितता, नियमों के उल्लंघन एवं अपात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर आवेदन सौपा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए 04 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
       जनदर्शन में ग्राम सिपाही (खैरासेतगंगा) के हजारी लाल साहू ने अपने खेत तक शासकीय रास्ता उपलब्ध कराने, ग्राम जमहा की प्रेमलता सोनवानी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने, ग्राम चकरभाठा की जनपद सदस्य श्रीमती मंदाकिनी हुपेश साहू ने नवागढ़ रोड स्थित लिलवाकापा बायपास चौक में आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रेकर या स्टॉपर लगाए जाने की मांग की। इसके अलावा ग्राम पंचायत छटन के सरपंच हुमेश कुमार सप्रे ने नल-जल योजना के तहत पानी टंकी निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तार कार्य कराने, विकासखंड पथरिया के ग्राम भटगांव निवासी भरत लाल ने नया आधार कार्ड बनवाने, विकासखंड लोरमी के ग्राम अमलडीही के देवानंद ने विकलांगता पेंशन स्वीकृत कराने की मांग रखी। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक मामले की जांच कर नियमानुसार शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume