विश्व क्षय दिवस: टी बी मुक्त पंचायत अभियान
टी.बी मुक्त 74 ग्राम पंचायतों का हुआ सम्मान
जनभागीदारी और जागरूकता से ही टी.बी. मुक्त अभियान को सफलता मिलेगी सफलता - विधायक मोहले
मोबाईल टी.बी एक्सरे रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
मुंगेली, 24 मार्च 2026// विश्व क्षय दिवस 2026 के अवसर पर जिले में “प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (100 दिवसीय अभियान ‘‘द्वितीय चरण) के तहत जनदर्शन सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक मोहले ने कहा कि वर्ष 2026 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है और इस दिशा में मुंगेली जिले द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता से ही इस अभियान को सफलता मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने 24 मार्च को विश्व टी बी दिवस के अवसर पर जिले को टी.बी मुक्त बनाने एवं संकल्प लेने की बात कहीं।
सीएमएचओ श्रीमती शीला साहा ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में 11 हजार 807 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिसमें 824 टीबी मरीजों की पहचान हुई। इनमें से 97 प्रतिशत मरीजों को सफलतापूर्वक उपचार देकर रोग मुक्त किया गया। 804 मरीजों को निक्षय मित्र योजना के माध्यम से पोषण आहार भी उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके। भारत को टी.बी मुक्त करने के लिए अभियान का संचालन किया जा रहा है।
टी.बी मुक्त अभियान के अंतर्गत जिले में 01 लाख 48 हजार से अधिक उच्च जोखिम समूह के व्यक्तियों का पंजीयन किया गया है, जिनकी लगातार निगरानी और स्क्रीनिंग की जा रही है। टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के चलते वर्ष 2025 में जिले को “100 दिवसीय अभियान” के प्रथम चरण में राज्य स्तर पर पुरस्कृत भी किया गया, वहीं वर्ष 2023 में भी निक्षय मित्र अभियान के तहत जिले को सम्मान मिल चुका है। टी.बी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत जिले में बड़े स्तर पर कार्य किए गए हैं। वर्ष 2025 में 118 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है, इससे पहले 74 ग्राम पंचायतों को टी.बी मुक्त घोषित किया जा चुका है। इन पंचायतों का चयन विभिन्न स्वास्थ्य मानको जैसे संदिग्ध मरीजों की जांच, टीबी नोटिफिकेशन, सफलता दर और पोषण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयनकृके आधार पर किया गया है। कार्यक्रम में टीबी मुक्त रहने वाले 74 ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करते हुए गांधी जी प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पांडे, नगरपालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा, एवं एनएचएम के डीपीएम गिरीश कुर्रे सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहे। इस दौरान सभी अतिथियों ने मोबाईल टी.बी एक्सरे रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। टी.बी. एक्सरे रथ के माध्यम से 100 दिवस तक गांव-गांव जाकर मरीजों का जॉच एवं उपचार किया जाएगा।
Post a Comment