⚡ ब्रेकिंग News

जिला न्यायालय में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

विद्यार्थियों को कानूनों की दी गई जानकारी




मुंगेली, 20 मार्च 2026// प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती कंचन लता आचला ने विद्यार्थियों को महिलाओं के संरक्षण एवं सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध कानून, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित प्रावधानों सहित महिला हेल्पलाइन और शिकायत की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। 

     इसके साथ ही विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्यों, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की हेल्पलाइन, पॉक्सो एक्ट, यातायात अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध कानून एवं नवीन विधिक प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। शिविर में असिस्टेंट एलएडीसी श्रीमती दौपती कश्यप, विधि के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण तथा पैरालीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें समाज में विधिक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना था।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume