⚡ ब्रेकिंग News

जनपद पंचायत बेरला में आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, सीईओ ने दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश



 बेमेतरा 20 मार्च 2026:- ग्रामीण आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के मार्गदर्शन मे जनपद पंचायत बेरला में आवास मित्रों एवं रोजगार सहायकों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत बेरला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीप्ती मंडावी ने की। इस बैठक में ग्रामीण आवास योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक की शुरुआत निर्धारित लक्ष्यों और अब तक प्राप्त उपलब्धियों की समीक्षा से की गई। इस दौरान प्रत्येक आवास मित्र ने अपने-अपने क्षेत्र में लाभार्थियों की पहचान, मकान निर्माण की वर्तमान स्थिति, जारी की गई राशि के उपयोग तथा भू-टैगिंग की प्रगति से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। विशेष रूप से अधूरे मकानों और विलंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

                              सीईओ ने बैठक में कहा कि ग्रामीण आवास योजनाएं सीधे गरीब और जरूरतमंद परिवारों से जुड़ी हुई हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आवास मित्रों और रोजगार सहायकों को लाभार्थियों से लगातार संपर्क बनाए रखने, लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर सही और अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि निर्माण के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी की जाए और भू-टैगिंग कार्य समय पर पूर्ण किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। इसके साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा का विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए कहा गया।

                         बैठक के अंत में सीईओ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। इस समीक्षा बैठक में विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, आवास मित्र तथा रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume