⚡ ब्रेकिंग News

सिलदहा उप केंद्र क्षेत्र में बिजली संकट से ग्रामीणों की स्थिति गंभीर, पेयजल संकट गहराया

 


सिलदहा उप केंद्र क्षेत्र में बिजली संकट से ग्रामीणों की स्थिति गंभीर, पेयजल संकट गहराया

सिलदहा (स्थानीय रिपोर्ट)

सिलदहा उप केंद्र के अंतर्गत आने वाले कई ग्राम पंचायतों में इन दिनों बिजली व्यवस्था की बदहाली ने ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार और अनियमित बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों को न केवल घरेलू कार्यों में परेशानी हो रही है, बल्कि पेयजल संकट भी गंभीर रूप ले चुका है।

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायतों में हैंडपंप सही स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में लोग घरों में लगे बिजली चालित पंप और टंकी पर निर्भर हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने के कारण पानी की भारी किल्लत उत्पन्न हो गई है। कई स्थानों पर लोग एक-दूसरे के घरों से पानी मांगकर पीने को मजबूर हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि टेप नल व्यवस्था भी बिजली पर आधारित है, जिसके चलते बिजली गुल होते ही पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिलदहा उप केंद्र से आए दिन बिना किसी पूर्व सूचना के कभी रात भर तो कभी दिनभर बिजली बंद कर दी जाती है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब भी विभागीय कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया जाता है तो उन्हें अलग-अलग जवाब देकर टाल दिया जाता है या फोन बंद कर लिया जाता है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

वहीं, लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर भी ग्रामीणों ने गंभीर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि समस्या समाधान की बजाय जिम्मेदार अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए, नियमित शेड्यूल लागू किया जाए और पेयजल संकट से निपटने के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

स्थानीय लोगों की चेतावनी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume