⚡ ब्रेकिंग News

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क सीने की एक्स-रे जांच शिविर आयोजित

 


ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क सीने की एक्स-रे जांच शिविर आयोजित


घुरसेना (बेमेतरा), 30 जून 2026

जिला अस्पताल बेमेतरा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क सीने की एक्स-रे जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों में टीबी सहित अन्य फेफड़ों से संबंधित रोगों की समय पर पहचान एवं स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना था।


शिविर में जिला अस्पताल से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कुल 90 ग्रामीणों की जांच की, जिनमें 35 महिलाएं एवं 55 पुरुष शामिल रहे। जांच कार्य ग्राम पंचायत की उपस्थिति में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सावित्री गौतम साहू, सभी मितानिन कार्यकर्ता, ग्राम कोटवार एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सरपंच श्रीमती सावित्री गौतम साहू ने स्वास्थ्य विभाग एवं डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता बताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume