⚡ ब्रेकिंग News

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन




 मुंगेली, 20 मार्च 2026 -
 समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशामुक्ति केंद्र) द्वारा ग्राम रामगढ़ में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों एवं उसके सामाजिक, मानसिक और शारीरिक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

     कार्यक्रम में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं नशामुक्ति केंद्र के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में नशामुक्ति केन्द्र के अधीक्षक सहित ग्राम में युवा मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume