⚡ ब्रेकिंग News

पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें: कलेक्टर

पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें: कलेक्टर

कालाबाजारी और जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

मुंगेली, 15 मई 2026// कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर पेट्रोल, डीजल की उपलब्धता और वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने आमजनों से किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि किसान भाई अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रतिदिन ईंधन लें और अनावश्यक भंडारण से बचें। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि आम उपभोक्ताओं को सुगमता से ईंधन उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन द्वारा जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और स्थिति की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

 प्रशासन पूरी तरह सर्तक, आमजन को परेशान होने की आवश्यकता नहीं-  कलेक्टर ने कहा कि एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है तथा आमजनों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग किए जाने की जानकारी दी गई। आवश्यकता अनुसार कार्यपालिक दण्डाधिकारी, फूड इंस्पेक्टर एवं पुलिस बल की ड्यूटी भी लगाई गई है। साथ ही सभी पेट्रोल पंपों में आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं फूड इंस्पेक्टर के संपर्क नंबर चस्पा किया गया है, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में नागरिक तत्काल अधिकारियों से संपर्क कर सकें। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव सहित संबंधित अधिकारी और जिले के पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume