⚡ ब्रेकिंग News

सहरसा की राजनीति को बड़ा झटका: पूर्व मुखिया अंजनी यादव का निधन, सांसद दिनेशचंद्र यादव ने जताया शोक

 


सहरसा की राजनीति को बड़ा झटका: पूर्व मुखिया अंजनी यादव का निधन
सांसद दिनेशचंद्र यादव ने जताया शोक 
सहरसा से मिथिलेश कुमार

बिहार के सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत अजगैवा पंचायत से एक दुखद खबर सामने आई है। पंचायत के पूर्व मुखिया सह राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अंजनी यादव का बीते दिनों लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

निधन की सूचना मिलते ही मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव गुरुवार को उनके पैतृक आवास अजगैवा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सांसद ने कहा कि अंजनी यादव एक नेक दिल, मिलनसार और जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति को एक बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं दिखती।

इस दौरान जदयू नेता अमर यादव, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, कैलाश यादव, अजय यादव, सुनील यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कैलाश जी, सीएचसी मैनेजर महबूब आलम, विवेक आनंद समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंजनी यादव का निधन सिर्फ एक व्यक्ति की विदाई नहीं, बल्कि क्षेत्रीय राजनीति के एक मजबूत स्तंभ के गिरने जैसा है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume