⚡ ब्रेकिंग News

सफलता की कहानी - मुर्गीपालन कर किसान रवि साहू आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा रहे कदम


 सफलता की कहानी

मुर्गीपालन कर किसान रवि साहू आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा रहे कदम

प्रतिदिन 10 से 12 अंडों का कर रहे विक्रय, मिला आय का जरिया

मुंगेली 13 अप्रैल 2026//  जिले के ग्राम छटन में रहने वाले एक सामान्य किसान रवि साहू ने सीमित संसाधनों के बावजूद मुर्गी पालन को अपनाकर अपनी आजीविका को नई दिशा दी है। पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन और शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने मुर्गी पालन व्यवसाय की शुरुआत की, जो आज उनके लिए आय का स्रोत बन चुका है। उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2024-25 में किसान श्री साहू ने विभाग के सहयोग से लगभग 45-50 चूजों के साथ मुर्गी पालन का कार्य प्रारंभ किया। प्रारंभिक चरण में विभाग द्वारा प्रशिक्षण, आवश्यक मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता प्रदान की गई, जिससे उन्हें व्यवसाय को वैज्ञानिक तरीके से संचालित करने में मदद मिली।


      कुछ ही महीनों में मुर्गियों की संख्या में वृद्धि हुई और उत्पादन भी बढ़ने लगा। वर्तमान में वे प्रतिदिन 10 से 12 अंडों का उत्पादन कर रहे हैं, जिन्हें स्थानीय बाजार में विक्रय कर नियमित आय अर्जित कर रहे हैं। इससे उन्हें प्रतिदिन लगभग 100 से 120 रुपये तक की आय प्राप्त हो रही है। इस आय का उपयोग वे अपने घरेलू खर्चों में कर रहे हैं। साथ ही अपने व्यवसाय का विस्तार भी कर रहे हैं। उन्होंने अपने घर के आसपास ही मुर्गी पालन के लिए आवश्यक व्यवस्था विकसित की है, जिससे उन्हें अतिरिक्त रोजगार के अवसर भी मिले हैं। हितग्राही का कहना है कि पहले जहां उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब मुर्गीपालन से नियमित आय होने लगी है। इससे उनके परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं और जीवन स्तर में भी सुधार आ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume