⚡ ब्रेकिंग News

कॉलोनी बेमेतरा में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित

 

 


कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने पुलिस परिवार के महिलाओं, बच्चों से की मुलाकात 

 पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चों सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या मिलकर भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया

-----------------------------------

      बेमेतरा, 02 अप्रैल 2026:- पुलिस कॉलोनी बेमेतरा में पुलिस परिवार द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री हनुमान जी महाराज की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने पुलिस परिवार के महिलाओं, बच्चों से मुलाकात की।


     इस अवसर पर डीआईजी रामकृष्ण साहू ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों एवं पुलिस परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।


प्राण प्रतिष्ठा का वैदिक अनुष्ठान आचार्य अभिषेक दुबे द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।


        कार्यक्रम में पुलिस  परिवार की महिलाओं, बच्चों सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume