⚡ ब्रेकिंग News

जिला ग्रंथालय में विद्यार्थियों को किया गया ‘जनमन’ पत्रिका का वितरण




जिला ग्रंथालय में विद्यार्थियों को किया गया ‘जनमन’ पत्रिका का वितरण


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद


युवाओं ने कहा: प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से यह पत्रिका बेहद उपयोगी


मुंगेली, 02 अप्रैल 2026/ जिला ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अद्यतन एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘जनमन’ मासिक पत्रिका का वितरण किया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि ‘जनमन’ पत्रिका में शासन की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक पहलों की जानकारी सरल एवं सुव्यवस्थित भाषा में प्रस्तुत की जाती है। इससे न केवल समसामयिक घटनाओं और सरकारी नीतियों की समझ विकसित होती है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी में भी यह अत्यंत सहायक सिद्ध होती है।

         ग्राम सुरदा के पर्वत पटेल ने कहा कि वे नियमित रूप से छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का अध्ययन करते हैं। इस पत्रिका के माध्यम से प्रदेश की नई योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक पहलों की सटीक एवं सरल जानकारी मिलती है। इसी तरह ग्राम कंतेली के करण यादव ने कहा कि पहले कई बार योजनाओं की जानकारी समय पर प्राप्त नहीं हो पाती थी, लेकिन अब जनमन पढ़कर शासन की हर नई पहल से अवगत हो जाते हैं। ग्राम खेढ़ा की अंजली ध्रुव और नवागॉव घुटेरा की श्रुति साहू ने कहा कि जनमन पत्रिका पढ़ने से यह समझने में आसानी होती है कि सरकार की योजनाएँ किस प्रकार आम लोगों तक पहुँच रही हैं और हमारे क्षेत्र में क्या सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से यह पत्रिका बेहद उपयोगी है।

     गौरतलब है कि ‘जनमन’ मासिक पत्रिका में राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और समसामयिक विषयों पर सारगर्भित एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रकाशित की जाती है। यह सामग्री विशेष रूप से राज्य लोक सेवा आयोग (पी.एस.सी.), व्यापम तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी मानी जाती है, क्योंकि इन परीक्षाओं में राज्य की योजनाओं एवं नीतियों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। पत्रिका की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सहज एवं सरल भाषा है, जिससे हर वर्ग के पाठक इसे आसानी से समझ सकते हैं। विद्यार्थियों ने इसे केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि जागरूकता और विश्वसनीय जानकारी का सशक्त माध्यम बताया। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume