⚡ ब्रेकिंग News

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा पु से) के निर्देशन में धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार, सरगांव पुलिस की तत्पर कार्रवाई


 मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा पु से) के निर्देशन में धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार, सरगांव पुलिस की तत्पर कार्रवाई

 सरगांव पुलिस का प्रभावी कार्यवाही, राहगीरों को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही

 थाना सरगांव क्षेत्रातर्गत आरोपी से चाकू एवं मोटरसाइकिल जप्त, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

       ---00---

 मुंगेली जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया  हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरगांव पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।

          दिनांक 30 अप्रैल 2026 को थाना सरगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मौहार पारा जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में घूमते हुए राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने का कार्य कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सरगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

        पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी विजय साहू ने स्वीकार किया कि वह मारपीट करने के उद्देश्य से अपने पास धारदार चाकू रखा था तथा आमजन को धारदार हथियार चाकू दिखाकर दशहत फैलाना पाया गया । आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू एवं एक पुरानी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG 10 U / 8232 जप्त की गई।

           आरोपी विजय साहू, पिता – अनिल साहू, उम्र – 21 वर्ष, निवासी – वार्ड क्रमांक 8, सरगांव, थाना सरगांव, जिला मुंगेली (छ.ग.) के विरुद्ध थाना सरगांव में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 84/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


      अपील - मुंगेली पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

        उक्त कार्यवाही में उपनिरी. संतोष शर्मा (थाना प्रभारी सरगांव), सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, आरक्षक सूरज धुरी, कृष्ण ध्रुव एवं सूर्यकांत धृतलहरे का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume