⚡ ब्रेकिंग News

ग्राम जरहागांव में 10 लीटर महुआ कच्ची शराब जब्त


 ग्राम जरहागांव में 10 लीटर महुआ कच्ची शराब जब्त

मुंगेली 30 अप्रैल 2026//  कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम जरहागांव में रमाकांत जांगड़े के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 05 लीटर क्षमता वाले 02 प्लास्टिक के जेरिकेनो में भरी हुई 10 लीटर महुआ कच्ची शराब बरामद हुआ। मामला छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत गैर-जमानतीय अपराध पाए जाने पर मौके पर ही आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। तत्पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी  जय सिंह मरकाम, आबकारी आरक्षक राजेश कुमार पटेल, जयेंद्र नंदागौरी शामिल रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume