⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण दौरान थाना नवागढ़ एवं पुलिस चौकी संबलपुर, मारो का किया औचक निरीक्षण

 
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण दौरान थाना नवागढ़ एवं पुलिस चौकी संबलपुर, मारो का किया औचक निरीक्षण

 निरीक्षण दौरान थाना/चौकी में आए आम जनमानस से मिलकर उनसे संवाद कर उनके एवं उनके ग्रामों तथा आसपास क्षेत्रों के संबंध में चर्चा कर हालचाल जाना

 आम जनता से मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनकी शिकायतों को धैर्य से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें: डीआईजी रामकृष्ण साहू
 प्रभारियों को चैत्र नवरात्रि के दौरान प्रमुख स्थानों का नियमित भ्रमण कर व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया

 बंदी गृह, महिला डेस्क, विवेचक कक्ष, मालखाना सहित संपूर्ण चौकी परिसर की स्थिति का लिया गया जायजा

 अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

 समयबद्ध मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

 बीट प्रभारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए 

 कम्यूनिटी पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग, विजिबल पुलिसिंग व चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए

 चोरी एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग, कॉम्बिंग गश्त के निर्देश दिए गए

 अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर नकेल कसने सरप्राइज चेकिंग लगाकर वाहनों की सख्त जांच के निर्देश दिए गए

 भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड, चौपाटी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए 

 बेमेतरा- उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया तथा थाना नवागढ़ एवं पुलिस चौकी संबलपुर, मारो का औचक निरीक्षण किया।

     इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने थाना/चौकी में समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर ही थाना एवं चौकी प्रभारी को रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने थाना में आए आम जनमानस से मिलकर उनसे संवाद किया तथा उनके ग्रामों एवं आसपास क्षेत्रों के संबंध में जानकारी लेकर हालचाल जाना।

      पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने कहा कि फरियाद लेकर आने वाले लोगों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित की शिकायत को संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निराकृत किया जाएगा, तो समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मक छवि विकसित होगी।

       विशेष रूप से सप्तमी एवं अष्टमी पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। थाना एवं चौकी प्रभारियों को पर्व अवधि में प्रमुख स्थानों का नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए गए।

         निरीक्षण के दौरान  बंदी गृह, महिला डेस्क, विवेचक कक्ष, मालखाना सहित संपूर्ण चौकी परिसर की स्थिति का जायजा लिया गया। अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायतों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।

डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने, रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग, कॉम्बिंग ऑपरेशन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं गोवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साइबर प्रहरी अभियान एवं त्रिनयन एप के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। “सशक्त एप” के माध्यम से वाहन चेकिंग को प्रभावी बनाने तथा स्मार्ट एवं हाईटेक पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

कम्यूनिटी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण हेतु मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने तथा विजिबल पुलिसिंग एवं चेकिंग अभियान को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के निराकरण हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” चलाने तथा संपत्ति संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

 उन्होंने समयबद्ध मामलों का शीघ्र निराकरण कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया। तलाशी एवं जब्ती के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी को अनिवार्य करते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नवीन आपराधिक कानून—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम—के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया गया।

 थाना/चौकी एवं बीट प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करें तथा जुआ, अवैध शराब, मादक पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी संकलित करें। निगरानी एवं सूचीबद्ध अपराधियों पर सतत नजर रखें तथा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सूचनाएं नियमित रूप से बीट पुस्तिका में अद्यतन करें।

 उन्होंने स्पष्ट किया कि* इस व्यवस्था का उद्देश्य थाना/चौकी स्तर पर जनसंपर्क को सुदृढ़ करना एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। बीट प्रणाली से सूचना तंत्र मजबूत होगा और क्षेत्र पर पुलिस का नियंत्रण बेहतर होगा।

      डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने* सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने, चोरी एवं अन्य अपराधों पर अंकुश हेतु रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग एवं कॉम्बिंग गश्त बढ़ाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

       उन्होंने सरप्राइज चेकिंग के माध्यम से वाहनों की सघन जांच करने, “सशक्त एप” के उपयोग को बढ़ाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

      साथ ही, भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बस स्टैंड, चौपाटी आदि में नियमित चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों—ठेला, गुमटी संचालकों एवं फेरीवालों—की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

       निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, चौकी प्रभारी मारो उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे, चौकी संबलपुर से प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पाल बार्गो सहित थाना नवागढ़ एवं चौकी संबलपुर, मारो के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume