भिलाई में 9 अक्टूबर को मान्यवर साहब कांशीराम जी का 20वां परिनिर्वाण दिवस, एक दिवसीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
रिसाली सेक्टर के बड़ा दशहरा मैदान में जुटेंगे बसपा के जोन, जिला और प्रदेश पदाधिकारी
*भिलाई नगर, दुर्ग- बहुजन समाज पार्टी जोन इकाई रायपुर के तत्वाधान में 21वीं सदी के महानायक, भारतीय राजनीति की दशा एवं दिशा को बदलने वाले, करोड़ों दलित-शोषित-आदिवासी, पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज को जगाकर राजनीतिक चेतना पैदा करने वाले, महान वैज्ञानिक, चतुर राजनीतिज्ञ, बामसेफ, डी.एस.-4 एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम जी के 20वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एक दिवसीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम *दिनांक 9 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार, समय सुबह 11 बजे से, स्थान बड़ा दशहरा मैदान, रिसाली सेक्टर, भिलाई नगर (छ.ग.)* में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि माननीय दाऊराम रत्नाकर जी* (मुख्य जोन प्रभारी, रायपुर बहुजन समाज पार्टी एवं पूर्व विधायक पामगढ़) होंगे। विशिष्ट अतिथियों में करमन खटकर जी (जोन प्रभारी), भूषण नादिया जी (जोन प्रभारी), रमाकांत कंवर जी (जोन प्रभारी), डॉ. जय प्रकाश बंजारे जी (प्रदेश सचिव, बसपा छत्तीसगढ़), सुरज तांडी जी (प्रदेश सचिव), नंदिनी खुटियारे जी (सभापति जनपद पंचायत अभनपुर), रानी सोनवानी जी (जनपद पंचायत सदस्य), हिमांशु खरे जी (जनपद पंचायत सदस्य), सत कुमार केसर जी (पूर्व CGM भिलाई इस्पात संयंत्र), डॉ. ए.डी. बनर्जी जी (पूर्व संयुक्त निदेशक JLNH & RC), नोहर लाल कोसरे जी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की *अध्यक्षता माननीय विनोद बारनिक जी* (जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, दुर्ग) करेंगे।
*विशेष वक्ता* के रूप में भंते बुद्ध घोष जी (जिलाध्यक्ष रायपुर), प्रहलाद साहू जी (जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार भाटापारा), प्रयाग साहू जी (राजनांदगांव), नैनदास गायकवाड़ जी (बेमेतरा), शशिकपूर बंजारे जी (कबीरधाम), डॉ. संतोष मारिया जी (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), जालंधर डोंगरे जी (मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी), दिनेश कुमार मधुकर जी (बालोद) सहित सभी जिला पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे।
आयोजन समिति - जिला कार्यकारिणी सदस्य जिला दुर्ग के श्री मुकेश महिलांगे, शशिकांत जांगड़े, कृष्णा कोरोडिया, त्रिलोचन हठे, नन्दू नारनवरे, ईश्वर लाल लहरे सहित सभी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम में मा. बहन कु. मायावती जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री (उ.प्र.) के संदेश का वाचन भी किया जाएगा।
निवेदक - बहुजन समाज पार्टी जोन इकाई रायपुर, छत्तीसगढ़

Post a Comment