बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक को 'उत्कृष्ट विधायक सम्मान' से नवाजा गया
बिलासपु- बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक को उनके विधायी कार्यों, जनसेवा तथा विधानसभा में प्रभावी भूमिका के लिए 'उत्कृष्ट विधायक सम्मान' से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विधायक धरमलाल कौशिक को यह सम्मान मिलने पर उनके समर्थकों का कहना है कि यह सम्मान बिल्हा विधानसभा की जनता और सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं विश्वास का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि विधायक ने सदैव क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों और विधानसभा में जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास किया है।
सम्मान मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और विभिन्न स्थानों पर उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। समर्थकों ने विश्वास जताया कि आगे भी वे इसी प्रकार जनसेवा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे।
जन चिंगारी न्यूज नेटवर्क

Post a Comment