⚡ ब्रेकिंग News

नवागढ़ सतनाम भवन में प्रगतिशील सतनामी समाज की बैठक संपन्न, विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां

 




नवागढ़ सतनाम भवन में प्रगतिशील सतनामी समाज की बैठक संपन्न, विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां

नारायण घृतलहरे बने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, लोचन कौशल को मिली ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नवागढ़- सतनाम भवन नवागढ़ में प्रगतिशील सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु घासीदास बाबा जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक उत्थान तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। सर्वसम्मति से लोचन कौशल को प्रगतिशील सतनामी समाज नवागढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं नवागढ़ विधानसभा के युवा चेहरे नारायण घृतलहरे को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजजनों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरूकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि प्रगतिशील सतनामी समाज पूरे छत्तीसगढ़ में समाजहित और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज के विकास कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, प्रगति और जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume