⚡ ब्रेकिंग News

वार्ड क्रमांक 7 उपचुनाव में भाजपा की पूजा कौशिक की शानदार जीत, 92 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया


 वार्ड क्रमांक 7 उपचुनाव में भाजपा की पूजा कौशिक की शानदार जीत, 92 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

सरगांव, 4 जून नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 7 में हुए उपचुनाव के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूजा कौशिक ने कांग्रेस की मालती यादव को 92 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

ज्ञात हो कि वार्ड क्रमांक 7 की पूर्व पार्षद एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमारी कौशिक के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। रिक्त पद को भरने के लिए 1 जून को मतदान कराया गया था, जबकि मतगणना 4 जून को संपन्न हुई।

मतगणना में कुल 328 मतों की गणना की गई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी पूजा कौशिक को 209 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मालती यादव को 117 मत मिले। इसके अलावा 2 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

इस प्रकार पूजा कौशिक ने 92 मतों के अंतर से विजय हासिल कर वार्ड में भाजपा का कब्जा बरकरार रखा। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।

भाजपा नेताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा स्थानीय विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस परिणाम ने नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया है।

मुख्य परिणाम

कुल मतदान: 328

पूजा कौशिक (भाजपा): 209 मत

मालती यादव (कांग्रेस): 117 मत

नोटा: 2 मत

जीत का अंतर: 92 मत

इस जीत के साथ नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 7 में भाजपा ने अपना वर्चस्व कायम रखा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume