⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी


 पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी

 आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला 02 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही 

  आम जगह में धुम्रपान करने वाले के विरूद्ध 24 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही

-----------------------------------

        बेमेतरा, 09 मई 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, ब…

 •  पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान जारी। 


 • यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 12 वाहन चालको पर बेमेतरा पुलिस की सख्त कार्यवाही। 


 • 12 प्रकरण में 7,000/-  रूपये समन शुल्क। 


 • बेमेतरा पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करें। 

  -----------------------------------

          बेमेतरा, 09 मई 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी व यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


           इस अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 


           इसी क्रम में 08 मई 2026 को थाना चंदनू 03 चालान में 03 वाहन चालको, चौकी कंडरका 02 चालान में 02 वाहन चालको, यातायात बेमेतरा 07 चालान में 07 वाहन चालको कुल 12 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, माल वाहक में सवारी बैठाना, तेज गति, घातक तरीके से वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश न करना, बिना लायसेंस वाहन चालको के विरूद्ध 12 प्रकरण में 7,000/- रूपये समन शुल्क लिया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू, रघुवीर सिंह सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।


         इसी क्रम में “सशक्त ऐप”के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 08 मई  2026 को “सशक्त एप”(एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से यातायात बेमेतरा में 40 वाहनों की चेकिंग की गई। 


               बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume