पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर भीषण गर्मी, तेज धूप एवं लू को देखते हुए बेमेतरा पुलिस द्वारा प्याऊ घर संचालित
------------------------
बेमेतरा, 04 मई 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन पर थाना चंदनू एवं पुलिस चौकी कंडरका सहित विभिन्न थाना एवं चौकी स्टाफ द्वारा भीषण गर्मी, तेज धूप एवं लू को देखते हुए सराहनीय पहल की गई है। आम नागरिकों एवं राहगीरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से थाना एवं चौकी परिसरों में प्याऊ घर संचालित किए जा रहे हैं।
इन प्याऊ घरों के माध्यम से राहगीरों, वाहन चालकों एवं थाना-चौकी आने वाले आम जनमानस को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें गर्मी और लू के प्रभाव से बचाव में सहायता मिल रही है।
पुलिस की इस मानवीय पहल को क्षेत्र के लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। यह प्रयास न केवल जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।
Post a Comment