⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/ चौकी प्रभारियों व विवेचकों की समीक्षा बैठक ली


पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/ चौकी प्रभारियों व विवेचकों की समीक्षा बैठक ली

  थानावार लंबित चोरी व नकबजनी प्रकरणों का समीक्षा कर शीघ्र निकाल के दिए निर्देश

 त्रिनयन एप एवं “सशक्त एप”के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

 ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता से सीधा संवाद करने तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनका त्वरित निराकरण करने दिए निर्देश। 

  सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार एवं “हमर पुलिस हमर गांव”अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाने दिए निर्देश

--------------------------

   बेमेतरा, 02 मई 2026: पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा विवेचकों की समीक्षा बैठक ली।

         बैठक के दौरान डीआईजी रामकृष्ण साहू ने थाना-वार लंबित चोरी और नकबजनी के प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने इन मामलों के शीघ्र निकाल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए।


        डीआईजी (DIG) ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों में गंभीरता और तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाए।

        इसके अलावा बैठक में लंबित मोटर सायकल चोरी के मामलों की भी समीक्षा की गई और इनके शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

          उन्होनें ने विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने, रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग, कॉम्बिंग ऑपरेशन, करने के निर्देश दिए। साइबर प्रहरी अभियान एवं त्रिनयन एप के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। “सशक्त एप” के माध्यम से वाहन चेकिंग को प्रभावी बनाने तथा स्मार्ट एवं हाईटेक पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। 

         डीआईजी ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता से सीधा संवाद करें तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनका त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

          उन्होनें सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने तथा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव”अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, में जागरूकता अभियान चलाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

         बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं सउनि (अ) प्रवीण लोहले, थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, रोशन लाल टोन्डे, लेखराम ठाकुर, उप निरीक्षक डी.एल. सोना, राकेश साहू, योगेश अग्रवाल, राजकुमार साहू, असीम कीर्तनिया, सहायक उपनिरीक्षक योगेश्वर देशमुख, जितेन्द्र कश्यप, भले तीन पन्ना, कवल सिंह नेताम, भानु प्रताप पटेल, कृष्ण कुमार, पुरूषोत्तम कुलार्य, थाना/चौकी से प्रधान आरक्षक विवेचकगण, आरक्षक मनीष देवांगन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume