⚡ ब्रेकिंग News

“सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” , चलाया गया व्यापक जनजागरूकता अभियान


 “सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” 

चलाया गया व्यापक जनजागरूकता अभियान


पंजीकृत चिकित्सक की सलाह पर ही दवाओं का सेवन करने की दी गई समझाइश

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग व मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचने लोगों को किया गया जागरूक

मुंगेली, 09 मई 2026//   जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में औषधि एवं खाद्य विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता और निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान एक ओर जहां विद्यार्थियों और आम नागरिकों को एंटीबायोटिक दवाओं के दुष्प्रभाव एवं सुरक्षित दवा सेवन के प्रति जागरूक किया गया, वहीं दूसरी ओर फल एवं सब्जी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया गया। 


      औषधि विभाग की टीम ने नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, मितानिन ट्रेनर समूह मुंगेली एवं शासकीय एसएनजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और नागरिकों को बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और पंजीकृत चिकित्सक की सलाह पर ही दवाओं का सेवन करने की समझाइश दी गई। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न फल एवं सब्जी प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न फल दुकानों में साफ-सफाई, खाद्य पंजीयन तथा फलों को पकाने में उपयोग किए जाने वाले रसायनों की जांच की गई। इस दौरान व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए हानिकारक कैमिकल अथवा गैस का उपयोग न करें तथा बिना खाद्य पंजीयन के व्यवसाय संचालन न करें। अधिकारियों ने आम नागरिकों को ताजे फल एवं सब्जियों का उपयोग करने, बिना स्टिकर वाले फलों की खरीद तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री अपनाने की समझाइश दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume