⚡ ब्रेकिंग News

कौशल विकास को मिला नया आयाम



 कौशल विकास को मिला नया आयाम

कलेक्टर ने लाइवलीहुड कॉलेज का किया निरीक्षण, प्रशिक्षणार्थियों से की विस्तृत चर्चा

नल-जल वितरण संचालक एवं प्लम्बर कोर्स के हितग्राहियों को वितरित किए टूलकिट, लैब उन्नयन के दिए निर्देश


बेमेतरा 14 मई 2026:- जिले में संचालित कौशल विकास गतिविधियों एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति का अवलोकन करने हेतु कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने “नल-जल वितरण संचालक” एवं “प्लम्बर” कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से विस्तारपूर्वक संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, रोजगार की संभावनाओं तथा स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी ली।कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक युवा को ऐसा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, जिससे वह न केवल रोजगार प्राप्त कर सके, बल्कि स्वयं का कार्य प्रारंभ कर आर्थिक रूप से सशक्त भी बन सके। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन, निर्माण कार्यों एवं शहरी-ग्रामीण विकास योजनाओं में प्रशिक्षित प्लम्बर एवं नल-जल वितरण संचालकों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

                              निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मैडम ने प्रशिक्षण कक्षों, प्रायोगिक लैब एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण को और अधिक व्यवहारिक, आधुनिक एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप बनाया जाए, ताकि प्रशिक्षणार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।उन्होंने आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण लैबों को अपग्रेड करने, नवीन उपकरण उपलब्ध कराने तथा तकनीकी संसाधनों को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर मैडम ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं एवं उन्नत प्रयोगशालाओं से युक्त प्रशिक्षण संस्थान युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

                         उन्होंने कहा कि जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज केवल प्रशिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी रूप से सक्षम प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, तो वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु टूलकिट का वितरण भी किया गया। कलेक्टर मैडम के करकमलों से हितग्राहियों को आवश्यक उपकरणों से युक्त टूलकिट प्रदान किए गए, जिससे वे प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। टूलकिट प्राप्त कर हितग्राहियों में उत्साह का वातावरण देखा गया तथा उन्होंने जिला प्रशासन एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume