⚡ ब्रेकिंग News

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से करें: सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं


 सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से करें: सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं

समय सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों, योजनाओं के क्रियान्वयन, खाद बीज वितरण, पेयजल व्यवस्था सहित की समीक्षा

बेमेतरा 13 मई 2026:- कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष दिशा भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, लंबित प्रकरणों, 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों सहित शासन की प्राथमिकताओं और जनहित के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण में प्राथमिकता तय करने, जनहित के कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक  समय पर पूर्ण करने कहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन में पारदर्शिता लाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना सुनिश्चित किया जाए।


सुशासन, जवाबदेही और संवेदनशीलता की झलक परिलक्षित हो


 कलेक्टर ने बैठक में कहा कि शासन की मंशा अनुरूप नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो और उन्हें सकारात्मक लाभ मिले, सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकोंको अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना न करना पड़े , इसे ध्यान में रखकर सभी अधिकारी जवाबदेही पूर्वक गंभीरता से कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में आने वाले नागरिकों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने। 'सुशासन तिहार' का मूल मंत्र समय सीमा के भीतर काम को पूर्ण करना है, ताकि जनता का प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें 


 कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जनसामान्य से प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर  निर्धारित पंजी में दर्ज करने के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि जनसामान्य की अपनी समस्याओं, मांगो, शिकायतों के निराकरण के लिए दफ्तरों का चक्कर लगाना ना पड़े, सुनिश्चित करें।

 

प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता: सुनिश्चित करें  कलेक्टर ने कहा कि केवल संख्यात्मक आधार पर प्रकरणों/ फाइलों का निपटारा न करें, बल्कि गुणात्मक निराकरण हो, यह सुनिश्चित करें । कलेक्टर ने कहा कि आवेदक की समस्या का उचित समाधान हो, और उन्हें सकारात्मक लाभ मिले, निर्धारित करें। कलेक्टर ने कहा कि धरातल पर समाधान परिलक्षित होनी चाहिए।


खाद एवं बीज वितरण पर रखें पैनी निगरानी


  कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देशित किया है कि किसानों को प्रयाप्त खाद बीज मिले, कही भी अव्यवस्था निर्मित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राजस्व सहित अन्य अधिकारियों को खाद बीज वितरण पर पैनी नजर रखने कहा है। कलेक्टर ने आगामी कृषि सीजन को देखते हुए खाद और बीज की उपलब्धता की निरंतर मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया है।

 *जमाखोरी पर लगाम लगाएं  कलेक्टर ने बैठक में खाद, बीज की अवैध भंडारण या कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 


पेयजल व्यवस्था निर्बाध आपूर्ति  होनी चाहिए कलेक्टर ने गर्मी मौसम को देखते हुए कहा है कि पेयजल की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि नगरी निकाय क्षेत्रों में जहां कहीं भी पानी की दिक्कत हो वहां नागरिकों को आबाद रूप से जलापूर्ति हो इसके लिए टैंकर से पानी आपूर्ति किया जाए, इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेय जल की आपूर्ति के लिए सजकता से कार्य करने निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा है कि पाइपलाइन लीकेज या हैंडपंप खराब होने की स्थिति में संबंधित विभाग तुरंत सक्रिय होकर उसे ठीक करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume