⚡ ब्रेकिंग News

जिला ग्रंथालय में विर्द्यािर्थयों को ‘जनमन’ पत्रिका का किया गया वितरण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी नई दिशा

 


जिला ग्रंथालय में विर्द्यािर्थयों को ‘जनमन’ पत्रिका का किया गया वितरण

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी नई दिशा

मुंगेली, 25 मई 2026//  जिला ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अद्यतन एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘जनमन’ मासिक पत्रिका सहित सुशासन के नवीन आयाम, विकसित भारत के बढ़ते कदम, बिल्डिंग टूमारो छत्तीसगढ़ टुडे, अटल निर्माण वर्ष 02 साल, तब और अब पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। छात्रों ने बताया कि पत्रिकाओं में शासन की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल की जानकारी सरल एवं सुव्यवस्थित भाषा में प्रस्तुत की जाती है। इससे न केवल समसामयिक घटनाओं और सरकारी नीतियों की समझ विकसित होती है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी में भी यह अत्यंत सहायक सिद्ध होती है।

     प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पूर्णिमा बंजारे, करन यादव और शशि प्रभा साहू ने बताया कि वे नियमित रूप से छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का अध्ययन करते हैं। उनके अनुसार, इस पत्रिका के माध्यम से प्रदेश की नई योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक पहल की सरल एवं सटीक जानकारी मिलती है। इसी प्रकार जनमन के साथ शासन की अन्य पुस्तिकाओं के नियमित पाठक संगीता साहू, सरस्वती ठाकुर, पर्वत पटेल और अजय यादव ने कहा, कि शासन की पत्रिका पढ़ने से यह समझने में आसानी होती है कि सरकार की योजनाएँ किस प्रकार आम लोगों तक पहुँच रही हैं और हमारे क्षेत्र में क्या सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से भी यह पत्रिका बेहद उपयोगी है।”

     गौरतलब है कि ‘जनमन’ मासिक पत्रिका में राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और समसामयिक विषयों पर सारगर्भित एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रकाशित की जाती है। यह सामग्री विशेष रूप से राज्य लोक सेवा आयोग (पी.एस.सी.), व्यापम तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी मानी जाती है, क्योंकि इन परीक्षाओं में राज्य की योजनाओं एवं नीतियों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। पत्रिका की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सहज एवं सरल भाषा है, जिससे हर वर्ग के पाठक इसे आसानी से समझ सकते हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume