⚡ ब्रेकिंग News

जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: बस पलटी, 50 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर


 जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: बस पलटी, 50 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा- जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 50 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस कोरबा जिले के जमनीपाली से रायगढ़ जिले के सरिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के करनाेद के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया था, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि तेज रफ्तार या वाहन नियंत्रण खोने के चलते यह दुर्घटना हुई हो सकती है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume