⚡ ब्रेकिंग News

जनजातीय गरिमा उत्सव तथा जनभागीदारी अभियान: 25 मई तक


 जनजातीय गरिमा उत्सव तथा जनभागीदारी अभियान: 25 मई तक

कलेक्टर - एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना

जनजातीय परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने दिए निर्देश

मुंगेली, 18 मई 2026//  शासन के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत 25 मई तक जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जन भागीदारी अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ‘‘जनभागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’’ थीम पर विशेष पिछड़ी जनजातियों एवं जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना, सेवा संतृप्ति सुनिश्चित करना तथा जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। अभियान के अंतर्गत पीएम-जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जुड़े चयनित ग्रामों में व्यापक स्तर पर शिविर, आदि सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता रैली, ग्राम संपर्क गतिविधियां एवं लाभकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस दौरान सेवा, संतृप्ति एवं वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा।

       कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और एसएसपी श्री भोजराम पटेल ने जिला कलेक्टोरेट से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक लेकर अभियान के सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के तहत जिले के चिन्हांकित 57 धरती आबा ग्रामों तथा पीएम जनमन ग्रामों में व्यापक स्तर पर जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन करने के निर्देश दिए। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड, मातृ वंदन योजना, जनधन खाता, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। 20 मई को ग्राम संपर्क गतिविधियों के अंतर्गत अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक संगठन गांवों में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करेंगे तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। वहीं 21 से 23 मई तक ग्राम स्तर पर जनसुनवाई आयोजित कर शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, टीबी स्क्रीनिंग, सिकल सेल जांच तथा एमएमयू के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों, एनएसएस एवं एनसीसी की सहभागिता से जनजागरूकता गतिविधियों को व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस दौरान एडीएम जी एल यादव,  आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त श्री शिव कुमार बांधे सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे 


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume