⚡ ब्रेकिंग News

सुशासन तिहार 2026 : दर्री के किसानों को मिला कृषि स्प्रेयर यंत्र, खेती कार्य हुआ आसान


 सुशासन तिहार 2026 : दर्री के किसानों को मिला कृषि स्प्रेयर यंत्र, खेती कार्य हुआ आसान

समाधान शिविर में किसानों को मिला लाभ, शासन की पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल

बेमेतरा, 12 मई 2026/ प्रदेश शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बनता जा रहा है। जिलेभर में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम दर्री में आयोजित समाधान शिविर किसानों के लिए विशेष लाभकारी साबित हुआ, जहां किसानों को कृषि कार्यों में उपयोगी कृषि स्प्रेयर यंत्र वितरित किए गए।


शिविर में कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिससे खेती कार्य को आसान एवं सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। कृषि स्प्रेयर यंत्र मिलने से किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन का आभार जताया। किसानों ने कहा कि शासन की यह पहल खेती-किसानी को आधुनिक बनाने के साथ-साथ किसानों की मेहनत और लागत दोनों को कम करने में सहायक सिद्ध होगी।

ग्रामीण किसानों ने बताया कि पहले फसलों में कीटनाशक एवं दवाइयों का छिड़काव करने में अधिक समय और मेहनत लगती थी, लेकिन अब कृषि स्प्रेयर यंत्र मिलने से यह कार्य तेजी और आसानी से किया जा सकेगा। इससे फसलों की बेहतर देखभाल होगी तथा उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। किसानों ने कहा कि शासन द्वारा गांव स्तर पर पहुंचकर इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत है।

समाधान शिविर में उपस्थित किसानों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँच रहा है। पहले योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब प्रशासन स्वयं गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है। इससे आमजन में शासन एवं प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कृषि यंत्रों के उपयोग एवं रखरखाव की जानकारी भी दी तथा आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने बताया कि शासन किसानों की आय बढ़ाने एवं खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रहा है।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के साथ-साथ उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। शासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और संतोष का वातावरण देखने को मिल रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume