R हिंदुस्तान टीवी छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड राकेश ठाकुर ने तोरवा थाना प्रभारी से की सौजन्य मुलाकात
बिलासपुर — R हिंदुस्तान टीवी के स्टेट हेड राकेश ठाकुर ने तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र में हाल ही में घट रही घटनाओं एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी साझा की।
राकेश ठाकुर ने पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया और पुलिस के बीच समन्वय से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। वहीं, थाना प्रभारी ने भी मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सहयोग की अपेक्षा जताई।
यह सौजन्य मुलाकात आपसी समन्वय और बेहतर कानून व्यवस्था की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
संपर्क करे -9109561499

Post a Comment