IPS डॉ. संतोष कुमार सिंह की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि, UN पीसबिल्डिंग पर लिखी पुस्तक की NSA अजीत डोभाल ने की सराहना
रायपुर- छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी और रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीआईजी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी हाल ही में प्रकाशित शोध पुस्तक Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of the United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi को देश के शीर्ष अधिकारियों द्वारा सराहा गया है।
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल तथा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने डॉ. सिंह को पत्र लिखकर उनके शोध कार्य की प्रशंसा की है। अपने पत्र में अजीत डोभाल ने इस पुस्तक को संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना तंत्र को समझने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
यह पुस्तक विशेष रूप से सिएरा लियोन और बुरुंडी में संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना आयोग की कार्यप्रणाली पर आधारित है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति बहाली के प्रयासों और उससे जुड़े संस्थागत चुनौतियों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है।
अजीत डोभाल ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में इस तरह के नए दृष्टिकोण की अत्यंत आवश्यकता है और यह पुस्तक नीति-निर्माताओं व शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी साबित होगी।
डॉ. संतोष कुमार सिंह की इस उपलब्धि से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ है।

Post a Comment