⚡ ब्रेकिंग News

आज के डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा, जागरूकता व सतर्कता से हम सभी साइबर अपराधियों के मंसूबो को दे सकते हैं मात - डीआईजी (DIG) रामकृष्ण साहू


आज के डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा, जागरूकता व सतर्कता से हम सभी साइबर अपराधियों के मंसूबो को दे सकते हैं मात - डीआईजी (DIG)  रामकृष्ण साहू

  साइबर अपराध की रोकथाम एवं लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी से रहें सावधान

-----------------------------------

      बेमेतरा, 20 अप्रैल 2026:- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, स्कूल कॉलेजों सहित विभिन्न स्थानों पर आमजन को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।  

         इसी क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू ने कहा कि आजकल साइबर ठग आम नागरिकों को आसान लोन दिलाने, कम ब्याज दर पर ऋण स्वीकृत कराने, तुरंत लोन पास कराने या बिना दस्तावेज़ लोन उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। ऐसे ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, मोबाइल कॉल, फर्जी वेबसाइट एवं मोबाइल एप के माध्यम से लोगों से संपर्क कर प्रोसेसिंग फीस, फाइल चार्ज, जीएसटी, बीमा शुल्क आदि के नाम पर पैसे जमा करवाते हैं। पैसे प्राप्त होते ही ठग संपर्क बंद कर देते हैं।

         डीआईजी (DIG) रामकृष्ण साहू ने कहा कि आज के डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। यदि हम सतर्क रहेंगे और दूसरों को सतर्क करेंगे तो साइबर अपराधियों के मंसूबे सफल नहीं होंगे। उन्होंने आगे कहा कि साइबर ठग विभिन्न तरीकों से अपराध को अंजाम दे रहे हैं और जागरूकता के अभाव में ही आमजन इनके शिकार बनते हैं। इसलिए जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है।


 ऐसे साइबर अपराधों से बचने हेतु सावधानियां अपनाएं: 


* किसी भी अनजान व्यक्ति, वेबसाइट या मोबाइल एप पर भरोसा न करें।

* लोन लेने से पहले संबंधित बैंक/वित्तीय संस्था की वैधता जांच लें।

* प्रोसेसिंग फीस, रजिस्ट्रेशन शुल्क या अन्य चार्ज के नाम पर पहले से पैसे जमा न करें।

* किसी के साथ अपना OTP, बैंक खाता नंबर, ATM कार्ड नंबर, CVV, UPI PIN साझा न करें।

* केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय बैंक/संस्था से ही ऋण संबंधी प्रक्रिया करें।

* सोशल मीडिया पर दिख रहे आकर्षक विज्ञापनों और फर्जी ऑफरों से सतर्क रहें।

* मोबाइल पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी एप डाउनलोड न करें।

  यदि आप ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत कार्रवाई करें: 

* राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें।

* साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

* नजदीकी थाना/साइबर सेल में संपर्क करें।

    आमजन से अपील: - सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। किसी भी लालच या जल्दबाजी में निर्णय न लें। साइबर अपराधियों से सावधान रहें एवं अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी जागरूक करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume