पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर यातायात बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने हेतु आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक।
आम जगह में धुम्रपान करने वाले के विरूद्ध 18 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही
“सशक्त एप’’(एप्लिकेशन) के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु 45 वाहनों का किया गया चेकिंग कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 वाहन चालको पर बेमेतरा पुलिस की सख्त कार्यवाही
39 प्रकरण में 18,900/- रूपये समन शुल्क
-----------------------------------
बेमेतरा, 13 अप्रैल 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 12 अप्रैल 2026 को जिले के थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने पर कोटपा एक्ट के तहत थाना बेरला 06 प्रकरण, चौकी संबलपुर 12 प्रकरण, कुल 18 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।
इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में “सशक्त ऐप”के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 12 अप्रैल 2026 को “सशक्त एप”(एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से यातायात बेमेतरा में 45 वाहनों की चेकिंग की गई।

Post a Comment