⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) रक्षित केंद्र बेमेतरा के रात्रि गणना में अचानक पहुंचे।

 

 पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) रक्षित केंद्र बेमेतरा के रात्रि गणना में अचानक पहुंचे। 

 • पुलिस जवानों को सेवा, अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का दिया संदेश। 

• अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का कुशल निर्वहन करने के निर्देश। 

----------------------

     बेमेतरा, 07 अप्रैल 2026: पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) 06 अप्रैल 2026 को अचानक रक्षित केंद्र बेमेतरा के रात्रि गणना में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया तथा कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


     पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू ने रात्रि गणना में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों एवं नवनियुक्त आरक्षकों को ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ आमजन की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए पुलिस सेवा के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।


       उन्होंने पुलिस जवानों को सेवा, अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की सीख दी। साथ ही, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों एवं भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


     इस दौरान सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह साहू, राम मिलन सिंह, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, शिवनंदन दिवाकर सहित रक्षित केंद्र के अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं नव-आरक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume