⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर पीएम राहत योजना, आई-रेड एवं ई-डार प्लेटफॉर्म के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

 पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर पीएम राहत योजना, आई-रेड एवं ई-डार प्लेटफॉर्म के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित। 

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं के संबंध में विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी गई 

  सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ₹1,50,000/- तक कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश

----------------------------  

          बेमेतरा, 11 अप्रैल 2026: पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी प्रभारियों एवं सीसीटीएनएस आरक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेमेतरा में किया गया।

 यह कार्यशाला पीएम राहत योजना, आई-रेड (iRAD) एवं ई-डार (e-DAR) प्लेटफॉर्म के माध्यम से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम ₹1,50,000/- तक कैशलेस उपचार सुविधा के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।


          प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा “पीएम राहत – सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल में भर्ती एवं सुनिश्चित उपचार योजना” सहित iRAD एवं e-DAR प्लेटफॉर्म के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बताया गया कि यह योजना दुर्घटना की तिथि से अधिकतम 7 दिनों की अवधि तक प्रति पीड़ित ₹1.5 लाख तक की नकदरहित (कैशलेस) उपचार सुविधा उपलब्ध कराती है, जिसका मुख्य उद्देश्य गोल्डन ऑवर में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुनिश्चित करना है।

         कार्यशाला में यह भी बताया गया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत e-DAR प्लेटफॉर्म पर सड़क दुर्घटना मामलों का समय पर प्रमाणीकरण, तथा पीड़ितों को निर्धारित अस्पतालों तक गोल्डन ऑवर के भीतर पहुंचाने हेतु समन्वय स्थापित करना शामिल है। पुलिस की त्वरित एवं समयबद्ध प्रतिक्रिया से यह सुनिश्चित होता है कि पात्र पीड़ितों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण उपचार सुविधा प्राप्त हो सके।

       इसके अतिरिक्त, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मोटरयान से संबंधित सड़क दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों को योजना के तहत अधिकतम 7 दिनों के भीतर किसी भी नामित अस्पताल में ₹1,50,000/- तक की कैशलेस उपचार सुविधा का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

      कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश कुमार यादव, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला  विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, मास्टर ट्रेनर ईश्वर वर्मा (DRM), रीडर-1 निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, जिले के थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला, सत्य प्रकाश उपाध्याय, लेखराम ठाकुर, दुलेश्वर चंद्रवंशी, रोशन लाल टोन्डे, उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, राकेश साहू, राजकुमार साहू, योगेश अग्रवाल, द्वारिका प्रसाद देशलहरे, असीम कीर्तनिया, ओंकार प्रसाद साहू, श्रीमती शैल शर्मा, सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, सुरेश सिंह, उदलराम टांडेकर, कृष्ण कुमार क्षत्री, भलेतिनुस पन्ना, भानु प्रताप पटेल, शिकायत शाखा प्रभारी सउनि विष्णु सप्रे, एएसपी रीडर प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, रीना गायकवाड, नवनीत दुबे, खोमलाल साहू, आरक्षक मनीष देवांगन, सहित सीसीटीएनएस आरक्षक एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume