थाना परपोड़ी एवं बेरला पुलिस टीम द्वारा ग्राम जानों व बोरिया में आमजन को साइबर जन जागरूकता का आयोजन कर साइबर फ्राड से बचने के लिए किया गया जागरूक।
• साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 में करें कॉल ।
• Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन दर्ज करें शिकायत।
----------------------------------
बेमेतरा, 01 अप्रैल 2026:- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज 01 अप्रैल 2026 को “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से थाना प्रभारी परपोड़ी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक पुरूषोत्तम कुलार्य,, प्रधान आरक्षक डामेश्वर राजपूत, नोहर यादव एवं अन्य स्टाफ के द्वारा ग्राम जानों व बोरिया में आम जनता से संवाद कर, पुलिस टीम द्वारा उपस्थित जन को साइबर जन जागरूकता को लेकर बैनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट के माध्यम से साइबर फ्राड से बचने के लिए जागरूक किया गया।
जागरूकता अभियान में ग्रामवासियों को साइबर अपराध, चिटफंड, फर्जीकाल ठगी की जानकारी देते हुए बताया कि अपना आधार कार्ड सम्भाल कर रखे एवं आधार नंबर किसी अनजान व्यक्ति को न बतावे। फोन पर बैंक अधिकारी बनकर आपके बैंक खाता के संबंध में जानकारी मांगे तो जानकारी न दे क्योंकि बैंक द्वारा इस तरह की जानकारी नहीं मांगी जाती। यदि कोई शंका हो तो तुरन्त अपने बैंक से सम्पर्क करें। जरूरी होने पर अपने शिकायत करें। किसी भी अन्जान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक खाता नंबर एटीएम कार्ड नंबर एक्सपायरी डेट सीवीवी नंबर पिन नंबर ओटीपी पासवर्ड इत्यादि की जानकारी न दें। आपकी थोड़ी सी सजगता से कई गंभीर अपराध होने से बच सकता है। साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 में कॉल करें या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें।
इसके अलावा बाहरी लोगों की आवाजाही, असामाजिक तत्वों व अवैध कारोबारी में लिप्त लोगो एवं सोना - चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वालो पर कड़ी नजर रखने और पीकप, मालवाहन में सवारी नहीं बैठाने, यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” के माध्यम से चौपाल लगाकर लगातार हॉट/बाजार एवं गांव – गांव एवं सामाजिक संगठन/विभाग/आवासीय कॉलोनी में जाकर जागरूक किया जा रहा है।

Post a Comment