सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री
सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई, कहा – विकास को मिलेगी नई गति
रायपुर:-
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा प्रदेश नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
वहीं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से बिहार विकास के नए सोपान छुएगा।

Post a Comment