⚡ ब्रेकिंग News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित


 विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

बेमेतरा, 07 अप्रैल 2026:- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्शन में वृद्धाश्रम कंतेली एवं वृद्धाश्रम कोबिया में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की उपस्थिति रही। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को उनके स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान बताया गया कि स्वस्थ जीवन जीना प्रत्येक नागरिक का मूलभूत मानव अधिकार है।

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना एवं जन स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और उसके लाभों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में नियमित व्यायाम के महत्व, मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं से बचाव तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। वरिष्ठ नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सहायता योजना की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों, सम्मानपूर्ण जीवन एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्राथमिक जांच के उपरांत आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के अधिकार मित्र, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी एवं स्टॉफ नर्स दीपांजली डेनियल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume