⚡ ब्रेकिंग News

घर में आग, जलने से बाल-बाल बचा परिवार


 घर में आग, जलने से बाल-बाल बचा परिवार

 मंडी- मंडी के जेलरोड़ स्थित मांडव अस्पताल के समीप तीन मंजिला भवन में अचानक आग लग गई। रविवार रात करीब एक बजे दूसरी मंजिल से उठी आग की लपटें देखते ही देखते पूरे भवन में फैल गई। आग इतनी तेजी से भडक़ी की आसपास के लोग भी दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय भवन की दूसरी मंजिल पर किराए के कमरे में एक दंपति अपनी छोटी बच्ची के साथ सो रहा था। आग लगने के बाद पूरे कमरे में धुआं भर गया, जिससे तीनों अंदर ही फंस गए। स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी, क्योंकि बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा था। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

भवन की संरचना और सडक़ की स्थिति के कारण दूसरी मंजिल तक पहुंचना दमकल कर्मियों के लिए आसान नहीं था। टीम ने पास के एक शटर का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और खिडक़ी तोडक़र दंपति व बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। परिवार को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अग्निशमन टीम ने राहत कार्य के दौरान निचली मंजिल में रखे रसोई गैस सिलेंडरों को तुरंत बाहर निकाला। यदि समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता, तो किसी भी वक्त बड़ा विस्फोट हो सकता था। इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आग से भवन के अंदर रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस द्वारा प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume