‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत मुंगेली पुलिस का नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही
मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत मुंगेली पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले सिटी पैलेस बार संचालक एवं साथी से 24 नग बीयर जप्त कर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब बिक्री परिवहन करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
आरोपी द्वारा बार संचालन के आड़ में अवैध रूप से शराब तस्करी कर ब्रिकी हेतु परिवहन करते पाए जाने पर किया गया गिरफ्तार
थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में आरोपी समर्थ जायसवाल, सूरज ठाकूर से 24 नग सिम्बा कंपनी का बीयर 15.600 बल्क लीटर, घटना मे प्रयुक्त क्रेटा कीमती 12 लाख जुमला कीमती 1204800 रूपये को किया गया जप्त
शराब तस्कर के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 136/26 धारा 34(2), 59 क आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत किया गया कार्यवाही
--00--
मुंगेली- मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वो एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलायी जाकर जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा के मागदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल के द्वारा संयुक्त रूप से नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अधिक मात्रा मे शराब ब्रिकी हेतू परिवहन करने पर 01 प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
दिनांक 14.04.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति अपने साथी के साथ रायपुर रोड बायपास के पास मुंगेली तरफ अपने हुण्डई कंपनी क्रेटा वाहन क्रमांक सीजी 28 आर 9600 मे अत्यधिक मात्रा मे अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन कर रहा है कि तत्काल सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर रायपुर रोड बायपास मुंगेली के पास घेराबंदी कर क्रेटा कार सीजी 28 आर 9600 को रोककर पुछताछ करने पर आरोपी (1) समर्थ जायसवाल पिता संजय उम्र 44 वर्ष निवासी नेहरू नगर बिलासपुर हाल मुकाम पुलपारा मुंगेली (2) सूरज ठाकुर पिता स्व.राजेश उम्र 34 वर्ष निवासी विनोबानगर मुंगेली के द्वारा अपने क्रेटा कार सीजी 28 आर 9600 मे 24 नग सिम्बा कंपनी का बीयर (15.600 बल्क लीटर) कीमती 4800 रूपये को ब्रिकी हेतू परिवहन करना बताये जाने पर आरोपी समर्थ जायसवाल, सूरज ठाकुर से बीयर एवं घटना मे प्रयुक्त कार को जप्त कर आरोपी समर्थ जायसवाल, सूरज ठाकुर को विधिवत दिनांक 15.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरी. कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली), उप निरी. सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी सायबर सेल), सउनि भानुप्रताप बर्मन, सायबर सेल की टीम एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की अहम भूमिका रही।

Post a Comment