⚡ ब्रेकिंग News

डीएमएफ से विकास को नई रफ्तार, जनहित कार्यों को मिलेगा बल ,जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत शासी परिषद की बैठक संपन्न


 डीएमएफ से विकास को नई रफ्तार, जनहित कार्यों को मिलेगा बल

जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत शासी परिषद की बैठक संपन्न

मुंगेली, 23 अप्रैल 2026//    जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिले के समग्र विकास को गति देने हेतु पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना एवं वार्षिक कार्ययोजना पर सहमति बनी। बैठक के दौरान पूर्व में अनुमोदित कार्ययोजनाओं की सेक्टरवार प्रगति, स्वीकृत एवं व्यय राशि सहित डीएमएफ निधि के उपयोग से संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही न्यास नियम 2015 के प्रावधानों के तहत योजनाओं के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अन्य जिलों को राशि अंतरण के प्रावधान समाप्त होने से अव्ययित राशि के उपयोग पर भी जानकारी साझा की गई।


     केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले के किसी भी विकासखंड में विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रगतिरत कार्य समय-सीमा में पूर्ण हों तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही उन्होंने बीज एवं फसल वितरण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कर किसानों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

    बैठक में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने डीएमएफ अंतर्गत जलापूर्ति कार्यों के स्पष्ट चिन्हांकन की आवश्यकता जताते हुए शिवनाथ नदी में घटते जल स्तर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। वहीं मुंगेली विधायक  पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

    कलेक्ट कुन्दन कुमार ने बताया कि डीएमएफ के माध्यम से शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कुपोषण मुक्ति के लिए भी प्रभावी प्रावधान किए गए हैं। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी  अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume