⚡ ब्रेकिंग News

शहर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, ईंधन का पर्याप्त भंडार—आपूर्ति पूरी तरह सुचारू

 


शहर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, ईंधन का पर्याप्त भंडार—आपूर्ति पूरी तरह सुचारू

बेमेतरा, 23 अप्रैल 2026- जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लेने हेतु आज खाद्य अधिकारी ओंकार सिंह द्वारा बेमेतरा शहर क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अंबिका फ्यूल्स, हिमांशु फ्यूल्स, आयुष फ्यूल्स, कसर फ्यूल्स एवं अंबा फ्यूल्स का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध पाया गया तथा सभी पंप सामान्य रूप से संचालित होते हुए पाए गए। कहीं भी ईंधन की कमी या आपूर्ति में बाधा जैसी स्थिति नहीं पाई गई।

खाद्य अधिकारी सिंह ने पंप संचालकों को निर्देशित किया कि वे ईंधन की नियमित उपलब्धता बनाए रखें, स्टॉक की सतत निगरानी करें तथा उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारू रूप से ईंधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में कृत्रिम अभाव या अनावश्यक भंडारण जैसी गतिविधियां न होने पाए, इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार समीक्षा एवं निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट खबरों एवं अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। नागरिकगण आवश्यकता अनुसार ही ईंधन का क्रय करें तथा अनावश्यक रूप से संग्रहण या भीड़ न करें। प्रशासन आपके सहयोग से ही व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume