⚡ ब्रेकिंग News

जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली के जिला समन्वयक गौरव साव को सुकमा स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई


 जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली के जिला समन्वयक गौरव साव को सुकमा                         स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई

मुंगेली--- जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली के जिला समन्वयक गौरव साव के सुकमा स्थानांतरण होने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने साव के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

   कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि  गौरव साव ने अपने कार्यकाल में जिला मुंगेली में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार को नई दिशा दी। उन्होंने शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हुए उन्होंने जिले के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया, जिससे आमजन को योजनाओं की जानकारी समय पर मिलती रही।

   जिला जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि साव की कार्यशैली सदैव सकारात्मक, समन्वयकारी और परिणामोन्मुखी रही। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य किया, जिससे विभागीय कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार हुआ। उनके नेतृत्व में जनसंपर्क विभाग ने जिले में एक अलग पहचान बनाई।

   इसके पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला वन मंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला समन्वयक गौरव साव को बधाई व  शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुकमा जैसे महत्वपूर्ण जिले में भी वे अपनी कार्यकुशलता और अनुभव से नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

     

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume