⚡ ब्रेकिंग News

"पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों का आईआईटी भिलाई में साइंस एंड टेक्नोलॉजी आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न"

 


"पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों का आईआईटी भिलाई में साइंस एंड टेक्नोलॉजी आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न"

छत्तीसगढ़ के अनेकों पीएमश्री स्कू ल अन्तर्गत अध्यापन कार्य कर रहे विज्ञान एवं गणित शिक्षकों का क्षमता विकास हेतु एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी में पारंगत बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार पीएमश्री राज्य प्रभारी  आशीष गौतम के साथ छत्तीसगढ़ के 148 विज्ञान शिक्षकों ने आईआईटी भिलाई में पांच दिवसीय (30 मार्च से 3 अप्रेल 2026 तक) प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा संचालित पीएमश्री स्कूल जिसका मुख्य उ‌द्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से लागू करना और देशभर में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। पीएम श्री स्कू ल, अन्य स्कू लों के लिए रोल मॉडल होंगे ताकि शिक्षा में समानता और गुणवत्ता लाई जा सके, परीक्षा आधारित शिक्षा से हटकर प्रयोगात्मक और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा दे, वि‌द्यार्थियों को समान अवसर, ग्रामीण और शहरी सभी क्षेत्रों में गणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को भी बेहतर स्कूलिंग वातावरण देना सुनिश्चित हो सके। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कम्यनु टी हेल्थ एंड NEP इंटीग्रेशन, सस्टेनेबल बिल्डिंग प्रैक्टिस, astrophysics, human body gift of nature, nano, कैरियर गाइडेंस मोटिवेशन एंड सोशल रिस्पांसिबिलिटी, थ्रीडी प्रिंटर CPR training आदि सिखाया गया एवं physics, chemistry, कम्प्यूटर, robotic, मेकाट्रानिक्स lab, नेचर garden का अवलोकन करवाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लए दो स्कार्ट एवं पांच सम्भाग लीडर चने गए। मगेलीं जिले की सुश्री पारुल ओझा ( व्याख्याता भौतिकी) PM Shri Sages Daupara mungeli को बिलासपुर सम्भाग का लीडर चुना गया। इन्होंने प्रशिक्षण में अपना सक्रिय सहयोग देते हुए कर्तव्य का निर्वाह किया एवं मगेलीं जिले का नाम रोशन किया। उल्लेखनीय है कि मुंगेली जिले के चार हायर सेकेण्डरी पीएमश्री स्कूलों से सुश्री पारुल ओझा पीएमश्री दाऊपारा मुंगेली, सुश्री शान्तिमुक्ता कुल्लू पीएमश्री एकलव्य बंधवा मुंगेली, कैवल्य गुप्ता पीएमश्री सेजेस पथरिया मुंगेली, विश्वनाथ देवांगन पीएमश्री सेजेस बीआर साव मुंगेली ने सहभागिता की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume